Monday 13 November 2017

क्या आप जीवित रहेंगे 100 साल,जानिये अपनी हथेली की रेखाओं से

मृत्यु परम सत्य है व मनुष्य के मन में यह हमेशा कोतूहल बना रहता है कि वह कितने वर्षों तक जीवित रहेगा. हथेली की रेखाओं से भविष्य पता लाने की विद्या हस्त रेखा विज्ञान कहलाती है.हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार हथेली में जीवन रेखा की लम्बाई से मनुष्य की आयु पता लगाई जा सकती है. तर्जनी व अंगूठे के मध्य से शुरू होकर मणिबंध की ओर जाने वाली रेखा जीवन रेखा कहलाती है.
मनुष्य 100 साल जीवित रहेगा या नहीं, यह सामुद्रिक शास्त्र में वर्णित शताधिक आयुर्योग से पता लगाया जा सकता है. आइये जानते हैं कि शताधिक आयुर्योग क्या होता है:
शताधिक आयुर्योग: उपरोक्त चित्रानुसार जिस व्यक्ति की जीवन रेखा दोनों हथेलियो में तर्जनी व अंगूठे के मध्य में से शुरू होकर शुक्र क्षेत्र को पूरा विस्तार देती हुई मणिबन्ध तक पहुचती है ,तब उस व्यक्ति की हथेली में शताधिक आयुर्योग निर्मित होता है.यहाँ यह जानकारी के लिए आवश्यक है कि मणिबंध हथेली के अंत में जंजीर के समान रेखाएं होती हैं .यह एक,दो,तीन या ज्यादा भी हो सकती हैं .जैसा कि उपरोक्त चित्र तीन मणिबंध रेखाएं हैं.
जिस व्यक्ति की हथेली में शताधिक अयुर्योग होता है वह सौ वर्ष से भी अधिक जीता है व उस व्यक्ति का जीवन सुख से परिपूर्ण होता है.निम्न यूट्युब वीडिओ लिंक में भी आप इस शताधिक आयुर्योग के बारे में जां सकते हैं:शताधिक आयुर्योग
आशा है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा,आप प्रोत्साहन देने के लिए लाइक,शेयर,कमेन्ट व फोलो करें.

No comments:

Post a Comment