Sunday 12 November 2017

कैसा होगा आपका भविष्य,जानिये हथेली की रेखाओं से (भाग-1)

मनुष्य के हाथ की महिमा भारतीय शास्त्रों में वर्णित निम्न दो दोहों द्वारा प्रकट की जा सकती है:
कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती,
कर मूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते कर दर्शनम्.
अर्थात मनुष्य के हाथ के आगे के भाग में लक्ष्मी व मध्य भाग में माता सरस्वती व हाथ के मूल में सृष्टी के रचयिता ब्रह्मा जी का निवास है व सुबह उठते ही हाथ का दर्शन करना चाहिए.
शास्त्रों में वर्णित एक अन्य दोहे में भी हाथ के महत्व को बताया गया है,उसमें ब्रह्मा की जगह गोविन्द शब्द का प्रयोग किया गया है,दोहा निम्न है :
कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती,
करमूले तू गोविन्दः प्रभाते कर दर्शनम.
अर्थात मनुष्य के हाथ के आगे के भाग में लक्ष्मी व मध्य भाग में माता सरस्वती व हाथ के मूल में सृष्टी के रचयिता विष्णु जी का निवास है व सुबह उठते ही हाथ का दर्शन करना चाहिए.हथेली की महिमा निम्न चित्र द्वारा भी प्रदर्शित की जा सकती है:
अत: उपरोक्त दोहों के अनुसार मनुष्य के हाथ का आध्यात्मिक महत्त्व है .आधुनिक काल का सारा ज्ञान- विज्ञान केवल एक बात के लिए परिश्रम कर रहा है कि मनुष्य को भविष्य में सुख कैसे मिले.परन्तु भविष्य को जानने की सारी कोशिशें उनकी विफल साबित हुई है.हमें नमन करना चाहिए सृष्टी के रचयिता का जिसने भविष्य की छोटी से छोटी घटना को हमारे हाथ में टेढ़ी मेढ़ी लकीरों के माध्यम से अंकित कर दिया है बस आवश्यकता है तो उसको पढ़ने में पारंगत व्यक्ति की.भारत के महान ऋषि मुनियों ने अपने कठोर तपस्या द्वारा यह ज्ञान मानव जाति को हस्त रेखा विज्ञान के रूप में सुलभ कराया है .
हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार मानव हथेली में मुख्यत:निम्न भाग पाए जाते है:
1.जीवन रेखा
2.मस्तिष्क रेखा
3.ह्रदय रेखा
4.शुक्र पर्वत/ग्रह
5.चन्द्र पर्वत/ग्रह
6.राहू पर्वत/ग्रह
7.केतु पर्वत/ग्रह
8.गुरू पर्वत/ग्रह
9.सूर्य पर्वत/गृह
10.शनि पर्वत/गृह
11.बुध पर्वत/गृह
12.मंगल पर्वत/ग्रह
13.अंगूठा
14.तर्जनी
15.मध्यमा
16.अनामिका
17.कनिष्ठिका
18.मणिबंध
19.भाग्य रेखा 
20.सूर्य रेखा 
21.स्वास्थ्य रेखा 
उपरोक्त भागों में से मुख्य भाग निम्न चित्र में दिखाए गए हैं:
ऊपर बताये गए तथ्यों को आप विडियो के रूप में निम्न यूट्युब विडियो पर पर भी देख सकते हैं .
मैं अपने अगले आर्टिकल "आइये जानें हथेली की रेखाओं से अपना भविष्य(भाग-2)"में हथेली के प्रत्येक भाग की महत्ता व अन्य तथ्यों के बारे में का वर्णन करूँगा.
आशा है आपको आर्टिकल पसंद आया होगा,कृपया प्रोत्साहन बढ़ाने ने के लिए लाइक,शेयर व फोलो करना न भूलें.

No comments:

Post a Comment